सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर युवाओं को हिंसा के लिए उकसाने के मामले में बिजनौर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस प्रकरण में आरोपी उवैद मलिक और जलाल हैदर उर्फ समीर जाफरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, विदेश में रह रहे तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने वीडियो बयान में कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।