फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान का 75वां स्थापना दिवस, 75 साल की मिठास, किसानों के नाम

तेलीबाग स्थित भाकृअनुप- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान का 75वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ एवं पूर्व सदस्य, कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड, नई दिल्ली डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान के वैज्ञानिकों की मेहनत से किसानों की आय में 20% तक वृद्धि संभव हुई है और बदलते समय के अनुसार नई गन्ना किस्मों व वैल्यू एडेड उत्पादों पर जोर देना होगा। स्थापना दिवस व्याख्यान डॉ. एके श्रीवास्तव, पूर्व विभागाध्यक्ष (पीपीबी), भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने किया। इस अवसर पर शाहजहांपुर, गोंडा और लखीमपुर के तीन प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पूर्व कार्मिक और बड़ी किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें