भारतेंदु नाट्य अकादमी के द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा राज बिसारिया सभागार में “द साइलेंट एक्सोडस” (या एक मौन विस्थापन) नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से विस्थापन और सामाजिक परिस्थितियों से जुड़ी भावनात्मक स्थितियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के अभिनय और मंच प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम में कला प्रेमियों, शिक्षकों और छात्रों की मौजूदगी रही।