फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भारत-अफगानिस्तान वनडे मुकाबले के लिए लखनऊ पहुंची भारतीय टीम

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी एयरपोर्ट) पर भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले वनडे मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची। टीम के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह सहित अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे। भारतीय टीम एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल के लिए रवाना हुई। टीम के आगमन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर स्टेडियम और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। क्रिकेट प्रशंसकों को दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है, वहीं भारतीय टीम अभ्यास सत्र के दौरान अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें