फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीएसएनएल कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जल्द निर्णय की मांग, भारतीय दूरसंचार मंच ने चलाया अभियान

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध भारतीय दूरसंचार मंच (बीडीएम) ने बीएसएनएल के पुनरुद्धार और कर्मचारियों, अधिकारियों तथा पेंशनरों की लंबित मांगों के समाधान के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। कैसरबाग स्थित मनोरंजन क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि बीएसएनएल देश की सामरिक दूरसंचार जरूरतों, ग्रामीण क्षेत्रों में संचार सेवाओं और स्वदेशी 4जी-5जी तकनीक के विकास के लिए महत्वपूर्ण संस्था है। उन्होंने केंद्र सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन से तृतीय वेतन संशोधन (3rd PRC), पेंशन संशोधन, समयबद्ध पदोन्नति, लंबित वरिष्ठता विवादों के निस्तारण और अनुकंपा नियुक्तियों पर लगी रोक हटाने सहित विभिन्न मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। मंच ने बीएसएनएल को राष्ट्रीय रणनीतिक संपदा बताते हुए उसके सुदृढ़ीकरण के लिए नियमित सीएमडी की नियुक्ति, सरकारी विभागों में बीएसएनएल की 4जी सेवाओं के उपयोग और अन्य सुधारात्मक कदम उठाने की भी मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें