मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पुराने शिक्षण संस्थान कॉल्विन तालुकेदार कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कॉलेज में प्रिंसिपल रूम से लेकर स्टाफ रूम तक का भ्रमण किया और अपने छात्र जीवन की पुरानी यादों को ताजा किया। कॉलेज परिसर में पुराने दिनों को याद करते हुए ज्ञानेश कुमार भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “वो भी एक दौर था, ये भी एक दौर है।” अपने पुराने स्कूल में पहुंचकर उन्होंने शिक्षकों और कॉलेज से जुड़ी यादों को साझा किया।