लखनऊ के अमीनाबाद स्थित फायर स्टेशन के बाहर फैले अतिक्रमण ने अग्निशमन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टेशन के मुख्य द्वार तक दुकानें और अस्थायी कब्जे होने से दमकल वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आग की घटनाओं के दौरान फायर ब्रिगेड को पहले ही जाम का सामना करना पड़ता है, जिससे घटनास्थल तक पहुंचने में देरी होती है। यदि अमीनाबाद या आसपास के इलाके में बड़ी आग लगती है तो अतिक्रमण राहत एवं बचाव कार्य में बड़ी बाधा बन सकता है। लोगों ने तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की है।