फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमन और तरक्की की दुआओं के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 28 May 2026 11:35 AM IST

राजधानी में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। ऐशबाग ईदगाह में सुन्नी समुदाय की नमाज मौलाना खालिद रशीदी फरंगी महली ने अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने मुल्क और दुनिया में अमन-शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ कराई। वहीं शिया समुदाय के लोगों ने बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसफी मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। यहां भी मुल्क की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद शहर भर में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने घरों में कुर्बानी कर सुन्नत अदा की। घरों में तरह-तरह के पकवान बने और लोगों ने एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें