अलीगंज स्थित नया हनुमान मंदिर के बाहर सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत अवैध कब्जों को हटाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में एलडीए के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों और कब्जों को हटाया जा रहा है, ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके और परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संचालित किया जा रहा है। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि शहर में विकास कार्यों और यातायात सुधार योजनाओं के लिए चिन्हित अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।