फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंबालीका इंस्टीट्यूट में रक्तदान शिविर का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

मोहनलालगंज। क्षेत्र स्थित अंबालीका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में अमर उजाला फाउंडेशन और हेल्पटू एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ अन्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले लोगों ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। रक्तदान के प्रति युवाओं का उत्साह भी देखने को मिला। आयोजकों का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना रहा। रक्तदान महादान है, आपका एक प्रयास किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें