लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय अंबेडकर जयंती एवं स्थापना दिवस समारोह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर जबलपुर से आईं आल्हा गायिका संजू बघेल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने वीर रस से ओत-प्रोत आल्हा गायन प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या में पारंपरिक कला और संगीत की झलक देखने को मिली।