फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 403 सीटों की तैयारी में जुटी रालोद, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर दिया जोर

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर है। कुर्सी रोड स्थित गौराबाग में पार्टी के प्रदेश सचिव अफसर अली के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में त्रिलोक त्यागी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है, ताकि चुनाव के समय संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी के बिना राजनीतिक बदलाव संभव नहीं है। रालोद संगठन और राजनीति में युवाओं तथा महिलाओं को अधिक अवसर देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी देश के 14 राज्यों में संगठन का विस्तार कर चुकी है और वर्ष के अंत तक चार नए राज्यों में भी संगठन का विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सिंह पटेल, प्रदेश सचिव अफसर अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें