फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 25 साल से सेवा दे रहे कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण की मांग, यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी कर्मचारी संघ का होली मिलन समारोह संपन्न

चिनहट मटियारी अयोध्या रोड स्थित एमएलए गेस्ट हाउस रविवार करीब ग्यारह बजे उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी कर्मचारी संघ की ओर से प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह एवं कर्मचारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब एक हजार कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और एकजुटता के साथ अपनी विभिन्न समस्याओं, खासकर नियमितीकरण की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। समारोह में संघ पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को अब तक स्थायी सेवा का लाभ नहीं मिल सका है, जबकि वे लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किया जाए और अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतनमान व सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। वक्ताओं ने कहा कि अस्थायी व्यवस्था में कार्यरत कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित है, ऐसे में सरकार को जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डॉ. रागिनी सोनकर और विधायक आनंद यादव ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस उत्तर प्रदेश के महासचिव चंद्रशेखर शर्मा ने की। इस दौरान कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई। अंत में संघ पदाधिकारियों ने सरकार से कर्मचारियों के हित में शीघ्र निर्णय लेने की अपील करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री नरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर पाण्डेय, अरविन्द मिश्रा, मुख्य सलाहकार डॉ. राजेश मिश्रा, प्रदेश प्रभारी विश्वजीत ओझा, उपमहामंत्री अजय साहू, प्रवक्ता अजय सिंह, संगठन मंत्री ममता सिंह, अर्चना उपाध्याय, कार्यक्रम उद्घोषक ज्योत्सना गुप्ता समेत प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और हजारों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें