राजधानी लखनऊ में गोमती नगर के विज्ञान खंड स्थित सीपी रोड पर धूल उड़ने से राहगीरों की समस्या का सामना करना पड़ा है। कई बार को अधिक धूल उड़ने से आगे का रास्ता दिखना बंद हो जाता है। ऐसे में हादसा होने की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता। यह धूल आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी मुसीबत बनी हुई है। धूल घरों के अंदर जाने से लोगों को सांस रोगी बना रही है।