राजधानी लखनऊ में लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-2 के सामने एक बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस साहिबाबाद डिपो की पिंक सेवा की है, जो दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही थी। आईटी चौराहे की तरफ से कैसरबाग की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 9:15 बजे बस के दाहिने तरफ का अगला पहिया निकल गया। बस सड़क पर घिसते हुए सड़क की रेलिंग से टकराकर रुक गई। गनीमत रही यात्रियों को कोई भी चोट नहीं आई।