राजधानी लखनऊ में रविवार की रात इंदिरा नगर पिकनिक स्पॉट के जंगल में तेंदुआ देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। सोमवार को दिन में वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान टीम को तेंदुआ नहीं मिला।