फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू, लखनऊ में अवनीश कुमार अवस्थी ने लोगों को दिलाई शपथ

राजधानी लखनऊ में सोमवार से तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू हुआ। इसके लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने लोगों को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। साथ ही कई कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया, जो बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरूक कर रहे हैं। समारोह में ग्रीन एनर्जी पर जोर दिया गया। अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि पंचामृत के तहत एनर्जी एफिशिएंसी पर कार्य किया जाएगा। 2030 तक रिन्युवल एनर्जी पर निर्भरता 50 फीसदी लाई जाएगी। 2070 तक नेट जीरो कार्बन का लक्ष्य पूरा करेंगे। पेट्रोलियम उत्पाद की जरूरत कम करने के साथ ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं। स्टेट लेवल को आर्डिनेटर राजेश सिंह ने बताया कि 15 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में बच्चों को जागरूक किया जाएगा। पेट्रोलियम को जनता से जोड़कर उसके संरक्षण के बारे में बताएंगे। सक्षम 2026 की सफलता तभी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें