उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी लखनऊ में जगह-जगह तिरंगे की दुकानें सज गई हैं। लोग खरीदारी को पहुंच रहे हैं। भूतनाथ मार्केट से लेकर समतामूलक तक रास्ते में तिरंगे की दुकानें सजी हैं।