फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: हाईटेंशन लाइन गिरने से दो सब्जी विक्रेताओं की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Jul 2026 09:46 PM IST

शंभूगंज बाजार में शनिवार देर शाम 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर गिरने से सकवा निवासी सब्जी विक्रेता राधेश्याम यादव (55) व गुरु प्रसाद गुप्ता (50) की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार राधेश्याम व गुरु प्रसाद सड़क के किनारे सब्जी बेचते थे। शनिवार देर शाम दोनों शंभूगंज - हनुमानगंज मार्ग के फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाए थे। करीब सात बजे दोनों अपनी दुकान पर सब्जी बेच रहे थे। इसी बीच अचानक ऊपर से गुजरी एचटी लाइन टूटकर गिर पड़ी। टूटे हुए तार की चपेट में आने से राधेश्याम व गुरु प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गए। वहां पर उनके शरीर से आग की लपटें निकलती देखी गईं। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। इसी बीच विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी गई। झुलसे लोगों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए तीन थानों की पुलिस पहुंची। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। लंभुआ तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी ने भी घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों व विद्युत निगम के अधिकारियों से बातचीत की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें