फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा यूपी मानसून की चपेट में, 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Bhupendra Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 09:57 AM IST

उत्तर प्रदेश में जून और जुलाई में कमजोर रही बारिश की भरपाई अगस्त में हुई जोरदार वर्षा ने काफी हद तक कर दी। अकेले अगस्त माह में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश होने से उत्तर प्रदेश में मानसून की तस्वीर सुधर गई है। हालांकि एक जून से 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश में कुल बारिश अब भी सामान्य से सात प्रतिशत कम दर्ज की गई है। दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बीच मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 11 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। 53 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने और मानसून ट्रफ के साथ नमी की मौजूदगी से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी। एक जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 552.8 मिमी बारिश हुई, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 593.1 मिमी मानी जाती है। इस तरह प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से सात प्रतिशत कम रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें