राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित विद्युत नियामक आयोग में निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार से निजीकरण के निर्णय को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे, महासचिव जितेंद्र गुर्जर समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।