राजधानी लखनऊ में मराठी समाज चौक में गणेश उत्सव का आयोजन कर रहा है। इसमें रविवाक की शाम हिंदी फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी आने वाली हैं। इसे लेकर आयोजन समिति में उत्साह है। लखनऊ के राजा के नाम से होने वाला यह आयोजन मराठी समाज की ओर से पिछले 40 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।