इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच एक दिवसीय महिला क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इसको लेकर राजधानी लखनऊ के सेज क्रिकेट स्टेडियम की यूपी-19 की महिला क्रिकेटरों में काफी उत्साह है। यूपी-19 की बल्लेबाज शरगुन यादव का कहना है कि इस बार महिला खिलाड़ी इतिहास रचेंगी। यूपी की बेटी दिप्ती शर्मा लेंगीं पांच विकेट। यूपी जूनियर और अंडर-19 टीम के अन्य खिलाड़ियों ने बातचीत में अपनी बात रखी।