ऐशबाग में निर्माणाधीन आंबेडकर स्मारक और संग्रहालय की प्रगति का अवलोकन करने मंगलवार को पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव के बयानों को बताया काल्पनिक। कहा, अपराधी की कोई जाति नहीं होती। कानून सबके लिए बराबर है। बोले, आंबेडकर स्मारक बाबा साहब के अनुयायियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।