राजधानी स्थित लखनऊ यूनिवर्सिटी में रोहित वेमुला को श्रद्धांजलि देने जा रहे सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। रोहित वेमुला को श्रद्धांजलि देने की मांग करते हुए छात्र सभा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मार्च निकाल रहे थे। मार्च के बाद श्रद्धांजलि देने जा रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा। छात्रों का कहना है कि हम PHD के शोधकर्ता रोहित वेमुला की याद में हम मोमबत्ती जलाने जा रहे थे, मगर यहां पर पुलिस के आलाधिकारी और PAC के दम पर हमें रोका गया है। हम बस उन्हें याद करना चाहते थे। मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते थे।