राजधानी लखनऊ समेत अवध क्षेत्र में शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दोपहर में आसमान में बादल छा गए। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चलने लगी। लोगों ने मुहं ढककर या सुरक्षित स्थान पर रुककर अपना बचाव किया। तेज हवा चलने के कारण केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास एक पेड़ गिर गया।