निशातगंज पुल के नीचे उमराव मॉल के पास बीच सड़क पर हुआ गड्ढा, स्थानीय दुकानदार आफताब से बात करने पर बताया कि पिछले 2 सालों से इसी तरह से यह गड्ढा सड़क पर है। बाइक सवार और ऑटो कई बार पलट चुके है जिससे लोगों को चोट भी आ चुकी है। बारिश के समय पानी भर जाने की वजह से गाड़ियां फिसल जाती हैं।