राजधानी लखनऊ में चौक स्थित विक्टोरिया उपकेंद्र के पास लगे ट्रांसफार्मर की जाली टूटी पड़ी है। इसमें सब्जी वाले अपना सामान और कैरेट रखते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। अमर उजाला में वीडियो खबर चलने के बाद जिम्मेदारों ने वहां से सब्जीवालों का सामान हटवाया। इसके बाद जाल लगाकर उसे सुरक्षित किया गया।