फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ध्वजारोहण में व्यापारियों ने लिया राष्ट्र प्रथम का संकल्प

लखनऊ में भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल (पंजी.) की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रदेश कार्यालय, शुक्ला चौराहा, नहर रोड, जानकीपुरम में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 9:30 बजे हुए कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सहदेव सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। व्यापारियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी और एकजुटता के साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए। वही राष्ट्रीय संरक्षक सौरभ तिवारी ने कहा कि देश की तरक्की के लिए राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारा बेहद जरूरी है। व्यापारियों को अपने कारोबार के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सभी से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश विधि सलाहकार विनय कृष्ण पांडेय, विवेक शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, गौरव तिवारी समेत व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें