राजधानी लखनऊ में विकास खंड-एक स्थित सीएमए भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता सीएमए फाइनल एंड इंटरमीडिएट रिजल्ट को लेकर द इंस्टीट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया लखनऊ चैप्टर की ओर से की गई। इसमें चेयरमैन रनजीत सिंह ने जानकारी साझा की। इस मौके पर जूही उपाध्याय, नरेंद्र कुमार और कविता तिवारी मौजूद रहीं।