फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की मौत

राजधानी लखनऊ में सोमवार की रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार जोमैटो बॉय की मौत हो गई। उसकी पहचान नितिन चौरसिया (21) के रूप में हुई है। हेलमेट नहीं लगाने की वजह से सिर में ज्यादा ही चोट आई थी। हादसा तेलीबाग क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-12 स्थित नहर चौराहे पर हुआ। मूल रूप से मीरख नगर निवासी नितिन चौरसिया वृंदावन में डिलीवरी देने जा रहे थे। नहर चौराहे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद नितिन सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि नितिन का एक छोटा भाई जितिन है। पिता सरवन खेती का कार्य करते हैं। मां पुष्पा घर में रहती हैं। पिता सरवन के अनुसार, नितिन घर की रोजी-रोटी चला रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें