फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में तालाब किनारे कूड़े में जोरदार धमाका, दहशत में लोग

राजधानी लखनऊ में रविवार रात करीब 9:45 बजे तालाब किनारे लगे कूड़े के ढेर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। आवाज इतनी तीव्र थी कि आसपास के घरों में कंपन महसूस हुई। घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी बेहटा हरिओम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर वहां से हटाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास की है। तालाब के पास रहने वाले शमसुद्दीन ने बताया कि वह सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी धमाके की आवाज आई। आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो चारों तरफ धुआं ही धुआं था। वहीं, धमाके से मो. हसीब के घर की फॉल सीलिंग लटक गई। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला किसी शरारती तत्व की करतूत प्रतीत हो रहा है। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को भी पुलिस ने जांच के दायरे में रखा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से ही तनाव चल रहा है। एक-दूसरे के खिलाफ साजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर गुडंबा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एसीपी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें