राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र के नाउवा खेड़ा गांव में गैस सिलिंडर के लिए मंगलवार को भी लोगों की लंबी लाइन लगी। कई लोग तो दो-दो, तीन-तीन दिन से लाइन लगा रहे हैं। उन्होंने कैमरे के सामने अपना दर्द बयां किया। कहा कि इतनी परेशानी कभी नहीं हुई, जितनी इस समय हो रही है। जानकीपुरम 60 फीट रोड पर बाबा विश्यनाथ गैस एजेंसी में इनका कनेक्शन है। लोगों ने बताया कि सिर्फ 50 से 60 ही सिलिंडर यहां पर आते हैं। लाइन में दो ढाई सौ लोग लगते हैं। सभी को सिलिंडर नहीं मिलता। फिर अगले दिन लाइन में लगना पड़ता है।