राजधानी लखनऊ में गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 स्थित ऋषिता मेनहेट्टन के आवंटियों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान धर्मेंद्र प्रताप ने मौजूद लोगों को संबोधित किया। आवंटियों ने बिल्डर से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत व्यवस्था कराई जाए। इसके अलावा क्लब सुविधाओं में की गई वादा खिलाफी, लिफ्ट की उचित देखरेख का अभाव और पार्किंग प्रबंधन की अव्यवस्था भी ठीक कराई जाए।