लखनऊ में 1090 चौराहा स्थित गोमती रिवर फ्रंट शनिवार शाम एक जीवंत और विशाल ओपन-एयर आर्ट स्टूडियो में तब्दील हो गया। इसमें कलाकारों ने शहर की संस्कृति और तहजीब का अनूठा रंग बिखेरा। कलोरोथॉन फाउंडेशन, लखनऊ विकास प्राधिकरण और अद्वैत एंटरप्राइजेज की ओर से आयोजित इस सामुदायिक कला गतिविधि में शहर की खूबसूरत तहजीब को चित्रों में उतारा गया।