राजधानी लखनऊ में रिंग रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को सुबह सुबह पेट्रोल डीजल लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। बताया गया कि कई लोग रात से ही लाइन में लगे हैं। इसे अलावा जानकीपुरम 60 फीट रोड पर पेट्रोल टंकी बंद रही। पेट्रोल डीजल लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यहां पर रस्सी बांधी गई है। मुंशी मुलिया पेट्रोल पंप पर भी आधी रात को गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। पेट्रोल पंप में जगह न होने सड़क पर काफी लंबी लाइन दिखी।