राजधानी लखनऊ में रविवार को कृष्णा नगर स्थित सुमति नाथ सेवा भवन में भारत विकास परिषद की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन प्रसाद खिलाया। इस मौके पर डॉ प्रियंका मौर्या, शाखा के कार्यक्रम संयोजिका कीर्ति तिवारी, अध्यक्ष डॉ संजीव अवस्थी, सचिव शशि प्रकाश, विक्रांत खंडेलवाल, देवेंद्र स्वरूप शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।