फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 'प्रभु श्री राम की रसोई' के चार साल पूरे होने पर भंडारे का आयोजन

राजधानी लखनऊ में चौक स्थित आनंदी माता मंदिर परिसर में सहायतार्थ फाउंडेशन ने मंगलवार को प्रभु श्री राम की रसोई के चार साल पूरे होने पर भंडारे का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में जब कई लोगों की नौकरियां चली गईं। छोटे कारोबारी आर्थिक संकट में थे, तब संस्था ने शहर के दो स्थानों पर सिर्फ 10 में भरपेट भोजन की शुरुआत की थी। चार साल पूरे होने पर आज भंडारा किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद छका। इस अवसर पर संस्था ने समय-समय पर सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें