राजधानी लखनऊ में माल क्षेत्र के काकराबाद में बुधवार शाम बिजली पोल लगाने के दौरान 'पोल' ऊपर से गुजरी 33 हजार की हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे पोल में उतरे करंट से मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भाई ने ठेकेदार पर देर रात मुकदमा दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार दोपहर को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर काकोरी के मोटी नीम चौराहा पहुंचे। उन्होंने शव सड़क पर रखकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इससे करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। लोग जाम से जूझते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही।