राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम के सेक्टर-आई में सीपी-13 भूखंड में पटाखा बाजार लगाया गया है। यहां पर नियमों को ताक पर रखकर दुकानें लगाई गई हैं। लेकिन, जिम्मेदार उदासीन हैं। दुकानों को पर्दा और कनात से कवर किया गया है, जिसमें तत्काल आग पकड़ती है। साथ ही दुकानों पर मौजूद पानी के ड्रम भी खाली दिखे।