राजधानी लखनऊ में शारदा नगर स्थित पायनियर डिग्री कॉलेज में लगे भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष प्रांगण पुनरीक्षण-2026 में मतदाता द्वारा नोटिस का जवाब देने के बाद दोबारा से नोटिस दिया गया। इसमें बताया गया कि आपकी जानकारी आधार से नहीं मिल रही है। अपनी समस्या लेकर बीएलओ के पास लोग पहुंचे, तो उनका समाधान हुआ। यहां पहुंचे नरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि हमारा आधार में नाम सही है। बेटे के कागजों में भी पिता का नाम सही है। इसके बावजूद निर्वाचन आयोग ने रिजेक्ट कर दिया। अब दोबारा से कागज जमा कर रहे हैं। पैन कार्ड, मार्कशीट और आधार कार्ड की कॉपी जमा करने के बाद दोबारा से फॉर्म जमा करेंगे।