राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्थित राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल और लोहिया इंस्टीट्यूट के पास नाला ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर जलभराव की समस्या है। वहीं पास में ही सड़क पर गड्ढा खोदकर काम चल रहा है। मंगलवार को काम बंद होने पर इसके ऊपर पुलिस की बैरिकेडिंग रखकर इसे ढक दिया गया।