फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में मुंशी पुलिया से आने पर पॉलिटेक्निक चौराहे के पास ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम की स्थिति

लखनऊ में मुंशी पुलिया से आने पर पॉलिटेक्निक चौराहे के पास मंगलवार को सुबह 10.30 बजे के करीब जाम की स्थिति रही। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से यहां लगभग हर दिन जाम लगा रहता है। ई-रिक्शा चालक सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े होते हैं, और बीच रास्ते पर ही सवारियां उतारने-बैठाने लगते हैं। इनकी वजह से वाहनों की रफ्तार थम जाती है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना ही ई-रिक्शा के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे दफ्तर और स्कूल-कॉलेज जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस रूट पर ई-रिक्शाओं के प्रबंधन के लिए सख्त कदम उठाए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें