फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में लोहिया संस्थान में स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर MBBS छात्रों ने निकाला जुलूस

लखनऊ में गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) के एमबीबीएस छात्रों और इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड (मानदेय) बढ़ोतरी की मांग को लेकर परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में मेडिकल इंटर्न्स को बहुत कम स्टाइपेंड (लगभग ₹12,000 प्रति माह) दिया जा रहा है। दिन-रात ड्यूटी करने के बावजूद उचित मानदेय न मिलने से नाराज छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से स्टाइपेंड बढ़ाकर कम से कम ₹30,000 प्रति माह करने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे अपने विरोध प्रदर्शन को और तेज करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें