फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का काम शुरू, चार महीने के लिए रहेगा डायवर्जन

लखनऊ में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण का काम शुरू हो चुका है। चौराहे पर बने फुट ओवर ब्रिज के दोनों हिस्सों को आधे से ज्यादा हटाया जा चुका है। कल से यहां पर कार्यों में ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी। इसके चलते यातायात को सुचारू रूप से चलने के लिए चार महीने के लिए डायवर्जन लगा दिया गया है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। साइन बोर्ड भी यहां पर लगा दिए गए हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले मार्ग के बगल वाली सर्विस लेन को यातायात के लिए खोला जाएगा। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से टेढ़ी पुलिया जाने के लिए पहले इस सर्विस लेने से जाना पड़ेगा। आगे जाकर दूसरा रास्ता बनाया गया है जो फ्लाईओवर पर वाहन जा सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें