फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में घर में घुसे बदमाशों का खूनी तांडव, तीन लोगों को धारदार हथियार से किया लहूलुहान

लखनऊ में इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के अमराई गांव (बजरंग चौराहा) में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसे बदमाशों ने लॉकर तोड़ने की कोशिश की। आवाज सुनकर जब बेटी सीमा, पिता उमेश चंद्र (55) और मां शांति देवी उठे, तो बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। होश आने पर मां शांति देवी के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। पीड़ित के बेटे दीपक गुप्ता के अनुसार, लूट के सामान का सटीक आकलन अभी नहीं हो सका है। पुलिस सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें