लखनऊ में घरेलू गैस की किल्लत का असर अब ठेले पर चाय बेचकर रोजी-रोटी कमाने वालों पर भी साफ नजर आने लगा है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से कई चाय ठेलेदारों को गैस चूल्हे की जगह अंगीठी का सहारा लेना पड़ रहा है। कलेक्ट्रेट चौराहे पर चाय बेचने वाली रानी ने बताया कि गैस की कमी के कारण अंगीठी पर चाय बनानी पड़ रही है, जिससे समय और मेहनत दोनों ज्यादा लगते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूरी में चाय का दाम एक-दो रुपये बढ़ाना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद कमाई पहले से कम हो गई है। रानी के अनुसार गैस की किल्लत ने छोटे ठेलेदारों की रोजमर्रा की आमदनी पर सीधा असर डाला है।