राजधानी लखनऊ में रिवर बैंक कालोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया की ओर से गुड हेल्थ एंड वेल बीइंग विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. चारु रावत ने अपने संबोधन में कहा कि बदलती जीवनशैली में अच्छा स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करके कई बीमारियों से बचने के उपाय बताए।