यूपी की राजधानी लखनऊ में 83 अवैध फ्लैट गिराए जाने के लिए एलडीए ने नोटिस जारी की है। इन्हें खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। क्ले स्क्वेयर बिल्डिंग को एलडीए ने तोड़ने का आदेश दिया है। वहीं पिछले 20 दिनों से अपने फ्लैट में रहने के लिए मेंटेनेंस का काम कर रहे अब्दुल को गरुवार की सुबह पता चला तो वह परेशान हो गए। अब्दुल (50) ने बताया कि वह शिक्षक हैं। जब फ्लैट लिया था तब बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि फ्लैट अवैध है। इसका नक्शा नहीं पास है। हम इसमें शिफ्ट होने के लिए पिछले 15 से 20 दिनों से काम भी करवा रहे हैं। सुबह ही मुझे पता चला कि फ्लैट अवैध है। अब हम क्या करें। हालांकि अभी हमें एलडीए से कोई भी नोटिस नहीं मिली है, न ही किसी अधिकारी का फोन आया है।