फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ढही पुरानी दीवार, एक युवक घायल

राजधानी लखनऊ में नाका थाना क्षेत्र के मोतीनगर चौराहे के पास शनिवार को हादसा हो गया। यहां अचानक एक पुरानी दीवार ढह गई। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवार गिरते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर निकाला। व्यक्ति के सिर पर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें